Uncategorized

गिरफ़्तार गिरफ़्तार: जंजीरी वापसी रेकी, मास्क फिर से डायमंड शोरूम में चोरी, तीन करोड़ की बढ़ोतरी बरामद:-

सहारनपुर जिले में दिल्ली रोड स्थित टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। थाना सदर बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब तीन करोड़ रुपये के कीमती आभूषण और नकदी बरामद की गई है।
यह चोरी 22 जनवरी की रात को उस समय हुई थी, जब शोरूम बंद था। आरोपी ने चेहरे पर मास्क लगाकर दीवार काटते हुए शोरूम में प्रवेश किया और बड़ी सफाई से हीरे-सोने के गहने समेटकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बन गया था।
कबाड़ी बनकर एक महीने तक की रेकी
एसएसपी आशीष तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस चोरी का मास्टरमाइंड इरशाद उर्फ काला है। उसने वारदात से पहले करीब एक महीने तक कबाड़ी का वेश बनाकर शोरूम और आसपास के इलाके की गहन रेकी की थी। मौसम खराब होने और कम आवाजाही का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना को अंजाम दिया।
एक ही परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार
पुलिस टीम ने रेलवे की छोटी लाइन के पास से इरशाद उर्फ काला, दिलशाद, सलमा, सीमा और काली को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आपस में परिजन हैं और चोरी के बाद गहनों को ठिकाने लगाने में एक-दूसरे की मदद कर रहे थे।
तीन करोड़ के गहने और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ नेकलेस, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़ी ईयररिंग, दो गले के सेट, 18 पेंडेंट, 90 अंगूठियां, 32 चेन, 11 चूड़ियां समेत बड़ी मात्रा में अन्य सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा 45 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
27 मुकदमों का शातिर अपराधी
पूछताछ में इरशाद उर्फ काला ने स्वीकार किया कि वह पेशेवर चोर है। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चोरी किए गए गहनों को दूसरे राज्यों में बेचने में उसके परिवार के सदस्य सहयोग करते थे।
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *