Uncategorized

Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की मौत; परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, सीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Hardoi News: हरदोई के पिपरी निवासी मोहित की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह संडीला मार्ग जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण मानें, तब यातायात सुचारू हो सका।हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती सात मार्च को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार सुबह बेनीगंज-संडीला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा दिलाने, ट्रैक्टर सीज किए जाने और चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। बेनीगंज कोतवाली पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। सीओ हरियावां अजीत चौहान के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी निवासी मोहित (20) एक गेस्ट हाउस में काम करता था। पिता छोटे ने बताया कि बीती सात मार्च की शाम बाइक से गेस्ट हाउस जा रहा था। पिपरी-बेनीगंज मार्ग पर रामपाल के कारखाना के पास ट्रैक्टर न बाइक में टक्कर मार दी। घायल मोहित को सीएचसी कोथावां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन मोहित को लखनऊ के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां मोहित की सोमवार रात मौत हो गई। घटना को लेकर छोटे की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।संडीला-बेनीगंज मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
सोमवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव संडीला-बेनीगंज मार्ग पर रख दिया। ढाई घंटा तक  परिजन जाम लगाए रहे। सीओ अजीत चौहान ने परिजनों को चालक की गिरफ्तारी कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने, ट्रैक्टर सीज करने और मुआवजा दिलाने के लिए संडीला ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से बात करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजनों और ग्रामीण मान गए। जाम लगने के कारण बेनीगंज-संडीला मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *