Uncategorized

Hardoi News: भाजपा ने कार्यकर्ताओं को समझाया दीन दयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद

कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:14 PM IST

BJP explained Deen Dayal Upadhyay's Integral Humanism to its workers

फोटो : प्र​शिक्षण सत्र में मौजूद प्रतिभागी। स्रोत : मीडिया प्रभारीहरदोई। पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में रहा भाजपा का दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान रविवार को पूरा हो गया। महाभियान के दौरान 40 वक्ताओं ने संगठन के अलग अलग मंडलों में कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति से वाकिफ कराया। साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय की अवधारणा को भी स्पष्ट किया गया।

नगर मंडल के प्रशिक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दयानंद एग्लो वैदिक इंटर कॉलेज में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद ही भाजपा की मूल विचारधारा है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर भाजपा काम कर रही है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और सेवा भाव की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। क्रय विक्रम समिति के सभापति सुशील अवस्थी छोटे महाराज ने भी संगठन की नीतियाें के बारे में बताया।
विज्ञापन

भरावन मंडल में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, शाहाबाद में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सवायजपुर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, संडीला में विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी, गोपामऊ में विधायक श्याम प्रकाश, सांडी में विधायक प्रभाष कुमार, बिलग्राम-मल्लावां में विधायक आशीष सिंह आशू ने प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन और सेवा की सीख दी। महाभियान के जिला संयोजक अनुराग मिश्र ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सेवाभाव से प्रेरणा लेकर भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता सेवा भाव से काम कर रहे हैं। सभी मंडलों में प्रशिक्षण सत्र पूरे करा लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *