Uncategorized

UP News: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला नौसेना का लांस नायक गिरफ्तार, तस्वीरें भेजने के बदले लिया था पैसा

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 08:31 AM IST

सार

यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले नौसेना के लांस नायक को गिरफ्तार किया है। यह केरल के कोच्चि में तैनात था। युद्धक पोतों की तस्वीरें भेजने के बदले पैसा लिया था। आगे पढ़ें पूरी खबर…

UP ATS arrests Navy Lance Naik for spying for ISI he took money in exchange for sending photographs

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को यूपी एटीएस ने मंगलवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने उसे राजधानी लखनऊ लाने के बाद गहन पूछताछ की। इसके बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

एटीएस के मुताबिक केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में लांस नायक के पद पर तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी सामरिक महत्व की सूचनाएं आईएसआई को भेज रहा था। जांच में सामने आया कि उसने कुछ संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें और लोकेशन आईएसआई के अपने हैंडलर को भेजी थी, जिसके बदले उसके बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी। एटीएस पाकिस्तानी एजेंट की निगरानी कर रही थी। इसमें जांच के दौरान आदर्श कुमार का नाम सामने आया था। इसके बाद एटीएस ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसके बैंक खातों की भी जांच की गई, जिसमें आईएसआई एजेंट द्वारा रकम भेजने की पुष्टि होने के बाद उसे दबोच लिया गया। एटीएस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *