News

Kanpur: 25 बार धमकाया, 26वीं बार में फंदा लगा दी जान, बेबस पति खुदकुशी का बनाता रहा वीडियो

Kanpur: Woman hangs herself; helpless husband records video of the suicide

शादी के छह साल में पति से विवाद के बाद 25 बार फंदा लगाकर जान देने की धमकी देने वाली नम्रता कश्यप (28) ने शनिवार को सच में फंदा लगाकर जान दे दी। बेबस पति खिड़की से महिला के फंदा लगाने का वीडियो बनाता रहा। मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गल्लामंडी राजेनगर का है।

गल्लामंडी निवासी अनीता कश्यप ने बताया कि बेटी नम्रता की शादी 20 नवंबर 2019 को फतेहपुर के राधानगर गाजीपुर रोड निवासी नवल किशोर उर्फ राजू कश्यप से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे विश्वास, विशाल और छह माह की दीपाली है। दामाद नवल ऑटो चलाकर राजेनगर में किराये पर कमरा लेकर परिवार संग रहने लगा।

आरोप है कि दंपती में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके चलते बेटी ने छह साल में करीब 25 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। हालांकि, हर बार उसे समय रहते बचा लिया गया। शनिवार सुबह नौ बजे दामाद ने कॉल कर बेटी के खुद को कमरे में बंद करने की जानकारी दी। वहीं, पति के अनुसार वह आधे घंटे तक दरवाजा पीटता रहा लेकिन पत्नी नहीं मानी।

दंपती में घरेलू कलह की बात सामने
मिन्नतें करने के बाद भी पत्नी के गेट न खोलने पर खिड़की से मोबाइल द्वारा वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट तोड़कर महिला को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शुक्रवार रात महिला के घर पति की गैरमौजूदगी में आए दो रिश्तेदारों को लेकर दंपती में विवाद की भी चर्चा रही। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया दंपती में घरेलू कलह की बात सामने आई है। महिला पूर्व में भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *