NewsUncategorized

यूपी: योगी कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ; सपा से आए इन नेताओं को मौका

सार

Yogi government: योगी कैबिनेट का विस्तार आज होगा। इस कैबिनेट विस्तार में छह नए मंत्री शपथ लेंगे। राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से इस विस्तार की अटकलें लग रहीं थीं। 

UP: The much-anticipated expansion of the Yogi cabinet is expected today, with six new ministers expected to b

यह छह मंत्री लेंगे शपथ। – फोटो : अमर उजाला।विज्ञापन

विस्तार

 योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। मंत्रिमंडल में रिक्त छह पदों पर नए मंत्री रविवार को शपथ लेंगे। शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और पूजा पाल, अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा के नाम तय माने जा रहे हैं। इनमें कुछ लोगों ने तीन बजे जनभवन पहुंचने की पुष्टि की है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर बनाए जाने वाले नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंपी। 

इन जातीय समूह को साधने की कोशिश 

UP: The much-anticipated expansion of the Yogi cabinet is expected today, with six new ministers expected to b

मनोज पांडेय के जरिए ब्राह्मण वोट जोड़ने की कोशिश। – फोटो : अमर उजाला

2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण साधने के लिहाज से नाम तय किए गए हैं। ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने के लिए सपा के कद्दावर ब्राह्मण चेहरा रहे मनोज पांडेय का नाम तय किया गया है। पिछड़े समाज और पश्चिमी यूपी के समीकरण को साधने के लिए जाट समाज से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जैसे बड़े चेहरे को भी मंत्री बनाया जाना तय है। 

सपा की बागी विधायक पूजा पाल और भाजपा की वरिष्ठ विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर भाजपा ओबीसी और दलित के साथ ही महिला समीकरण को भी दुरुस्त करना चाहती है। वाराणसी से एमएलसी और ओबीसी चेहरा हंसराज विश्वकर्मा भी मंत्रियों के नए चेहरे में शामिल होंगे। इसके अलावा एसटी वर्ग से विधायक सुरेंद्र दिलेर का नाम तय है। हालांकि सरकार और संगठन की ओर से इन नामों की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई लोगों को फोन से सूचना दी गई है, कि वह रविवार को 3 बजे तक जनभवन पहुंच जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *