NewsUncategorized

यूपी: विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद प्रदेश में बढ़ी गर्मी, 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा; जारी हुई चेतावनी

सार

Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तपिश शुरू हो गई है। आज से पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी और बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी। 

UP: Heat surges in the state after the disturbance ends, mercury rises above 40 degrees; warning issued for to

गर्मी से परेशान महिला और बच्ची। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

 पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। शनिवार को प्रदेश में झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 40 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम में भी रविवार से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से बूंदाबांदी और बारिश के पूरी तरह से थमने के आसार हैं। इसके बाद यहां भी मौसम शुष्क होने के साथ तापमान बढ़ने लगेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कई जिलों में शनिवार को तापमान में आंशिक कमी भी दर्ज की गई तो कई जगह तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के दौरान तापमान में 6-8 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन

तापमान में यह बढ़ोतरी 42 से 44 डिग्री तक जा सकती है। कुल मिलाकर तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ेगा। लेकिन लू जैसी संभावना नजर नहीं आ रही है। शनिवार को प्रदेश में झांसी में सबसे अधिक 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रयागराज और बांदा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, हमीरपुर में 38.2 और उरई में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *