NewsUncategorized

यूपी में ट्रेन में कत्ल: स्टेशन से रेल चलने के पांच मिनट बाद हत्या, फिर फेंकी लाश, 7KM तक गए कातिल; पूरी कहानी

Murder In moving train in UP Murder five minutes after train left Kuchaman station

चंदौली के पीडीडीयू नगर में ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन को कुचमन से सकलडीहा तक 8 किमी की दूरी तय करने में 35 मिनट का समय लगता है। रविवार को ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए 35 मिनट का सफर खौफ के बीच बीता।

कुचमन स्टेशन से ट्रेन के चलते ही बदमाशों ने मंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 7 किमी तक इसी ट्रेन से यात्रा की और सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले उतर कर भाग गए।

ताड़ीघाट पैसेंजर रविवार की सुबह 6:24 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म 3 से खुली। इस समय तक सब कुछ सामान्य था। ट्रेन सुबह 6:36 बजे कुचमन पहुंची और 06:40 बजे यहां से चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन चलते ही कोच में मंगरू का दो युवकों से विवाद शुरू हो गया। विज्ञापन

Murder In moving train in UP Murder five minutes after train left Kuchaman station

एक युवक ने मंगरू की कनपटी से सटा कर पिस्टल से गोली मार दी। इस बीच ट्रेन एक किलोमीटर का सफर तय कर चुकी थी और दरियापुर के समीप पहुंची थी। यहां हमलावरों ने शव को नीचे फेंक दिया। इसके बाद लगभग 7 किमी की दूरी इसी ट्रेन से तय की। इस दौरान यात्री डर सहमे रहे। ट्रेन सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप 7:11 बजे पहुंची और गति धीमी हुई तो बदमाश उतर कर भाग निकले। इसके बाद यात्रियों ने सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर वारदात की सूचना दी। 
 

Murder In moving train in UP Murder five minutes after train left Kuchaman station

चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या
पं. दीनदयाल उपाध्याय से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में रविवार की सुबह बदमाशों ने एक यात्री की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटना कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। हत्या के बाद बदमाशों ने मृतक का शव ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्व ट्रेन की धीमी गति का फायदा उठाकर आरोपी ट्रेन से उतरकर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *