News

UP: डिजिटल लॉक खोल आसानी से घुसे, नहीं बजा अलार्म, चाबियां लाए थे साथ; घर में ही छिपा मुरादाबाद डकैती का राज

Robbery at Businessman Home in Moradabad Secret Lies Hidden Within Vicinity of House Police Uncover Clues

मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की इस डकैती का राज घर के इर्द-गिर्द ही छिपा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बेहद कड़ी सुरक्षा वाले घर में बदमाशों का इतनी आसानी से घुस आना, अलार्म का ऐन वक्त पर धोखा दे जाना और नकदी-जेवर का टेबल पर ही रखा मिल जाना सवाल खड़े कर रहा है।

बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि घर में बड़ा कैश है। मजह दस मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग गए। पुलिस की प्राथमिक जांच से सामने आया है कि डकैती में कुछ करीबी शामिल हो सकते हैं। कारोबारी और उनके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।विज्ञापन

Robbery at Businessman Home in Moradabad Secret Lies Hidden Within Vicinity of House Police Uncover Clues

मूलरूप से डिलारी के ढकिया निवासी इमरान ने सात साल पहले इसी अकबर कंपाउंड में आकर एक मकान बनाया था। यह मकान अंदर की साइड में था। इसलिए दूसरे मकान का निर्माण कराया। दो साल पहले नया मकान बनने के बाद परिवार इसमें शिफ्ट हो गया था। अकबर कंपाउंड में ही अलीजा इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। जिसमें पीतल के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। जिसकी सप्लाई देश के अलग अलग राज्यों में की जाती है।

Robbery at Businessman Home in Moradabad Secret Lies Hidden Within Vicinity of House Police Uncover Clues

कारोबारी के मकान में दो गेट हैं। एक गेट का व्यावसायिक इस्तेमाल होता है, जबकि दूसरे गेट का इस्तेमाल परिवार के लोग करते हैं। बड़े गेट पर बी डिजिटल लॉक और छोटे पर सी डिजिटल लॉक है। इन दोनों का कंट्रोल पहली मंजिल पर वॉश बेसिन के पास दीवार पर लगा है। यहां से सी और बी दबाने पर गेट खुलते हैं या फिर चाबी से खुल सकते हैं। दूसरी चाबी लगाने पर अलार्म बज जाता है।

Robbery at Businessman Home in Moradabad Secret Lies Hidden Within Vicinity of House Police Uncover Clues

इसके अलावा पूरे घर में 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मुख्य गेट, मकान के दोनों साइड, गैराज, जीने, और छत पर भी कैमरे लगे हैं लेकिन वारदात वाली रात न तो अलार्म बजा और न ही परिवार के किसी व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरों में किसी की तस्वीर देखी।विज्ञाप

Robbery at Businessman Home in Moradabad Secret Lies Hidden Within Vicinity of House Police Uncover Clues
Robbery at Businessman Home in Moradabad Secret Lies Hidden Within Vicinity of House Police Uncover Clues
Robbery at Businessman Home in Moradabad Secret Lies Hidden Within Vicinity of House Police Uncover Clues

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *