हरदोई

UP: ‘यमदूत’ बना डंपर और बिछी लाशें, पहले बाइकों की भिड़ंत, फिर सड़क पर गिरे भाइयों को रौंदा, तीन ने गंवाई जान

Hardoi Road Accident Three Bike Riders Dead One Seriously Injured Dumper Seized by Police

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार चार लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान संडीला की तरफ से आ रहे डंपर ने चचेरे भाइयों को कुचल दिया।

दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक की टक्कर से घायल दो लोगों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें से एक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।

बाल कटवाने और अस्पताल जा रहे थे

कासिमपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पथरौली निवासी पंकज (20) चचेरे भाई अनूप (18) और प्रवीण (25) के साथ बाइक से बाल कटवाने बेहंदर सरेहरी चौराहा जा रहे थे। संडीला की तरफ से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेरिया भवानीपुर निवासी जितेंद्र (40) बाइक से मामी शिव दुलारी को देखने अस्पताल जा रहे थे।विज्ञापन

डंपर ने सड़क पर गिरे अनूप और पंकज को कुचल दिया

तभी संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर लईकूखेड़ा गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान संडीला की तरफ से आए डंपर ने सड़क पर गिरे अनूप और पंकज को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।विज्ञापन

प्रवीण ने रास्ते में तोड़ दिया दम

हादसे में घायल जितेंद्र और प्रवीण को सीएचसी ले जाया गया। यहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय प्रवीण ने रास्ते में दम तोड़ दिया।  घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश में टीमें जुटी हैं। जांच पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *