Hardoi News: समृद्धि चिकित्सक व आध्या इंजीनियर बन करना चाहती की समाज की सेवा

हरदोई। सीबीएसई की 12वीं में जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल समृद्धि प्रजापति चिकित्सक और तीसरे नंबर पर रही सेंट जेम्स स्कूल की छात्रा आध्या तिवारी इंजीनियर बन समाज की सेवा करना चाहती है।
शहर के आजाद नगर निवासी समृद्धि प्रजापति सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की छात्रा है। समृद्धि ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय और जनपद में सर्वाधिक हैं।
उसने बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं और मां अनीता देवी गृहिणी हैं। उसने नियमित पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की। वह नीट की तैयारी कर रही है और चिकित्सक बन देश व समाज की सेवा करना चाहती है।
शहर के सरायथोक पूर्वी निवासी आध्या तिवारी सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल की छात्रा है। छात्रा आध्या तिवारी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जो विद्यालय में सर्वाधिक हैं और जनपद में वह तीसरे स्थान पर है।
आध्या ने बताया कि नियमित पढ़ाई और अभ्यास से सफलता मिली। उसके पिता अमित तिवारी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं और मां अर्चना तिवारी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह इंजीनियर बनना चाहती है। उसी की तैयारी कर र


