IMS BHU: पित्ताशय कैंसर के मरीजों को सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट से सर्जरी कराना बेहतर, विशेषज्ञों ने दिया सुझाव
Institute of Medical Sciences, Banaras Hindu University के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने पित्ताशय (गॉलब्लैडर) कैंसर के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। हाल ही में प्रकाशित एक शोध में विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे मरीजों की सर्जरी अनुभवी सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट से कराना बेहतर होता है,
क्योंकि इससे इलाज के परिणाम और मरीज की रिकवरी बेहतर हो सकती है।
अध्ययन में “6-Node Threshold” और “Extended D2 Lymphadenectomy”
जैसी उन्नत सर्जिकल तकनीकों को प्रभावी बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, गॉलब्लैडर कैंसर के ऑपरेशन के दौरान लिम्फ नोड्स की पर्याप्त जांच और सही तरीके से सर्जरी करना मरीज की लंबी अवधि की जीवित रहने की संभावना बढ़ा सकता है।
विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि उत्तर भारत, खासकर गंगा बेल्ट क्षेत्र में पित्ताशय कैंसर के मामले अधिक देखने को मिलते हैं।
इसलिए समय पर पहचान, विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श और सही सर्जिकल उपचार बेहद जरूरी है।
