News

Jhansi: लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 को, शामिल होंगे 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी

झांसी में 21 मई को होने वाली यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

प्रशासन के अनुसार झांसी में कुल 10,464 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर, पेयजल, बिजली और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी रहेगी और मुख्य गेट सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

प्रदेशभर में यह परीक्षा 44 जिलों के 861 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। लेखपाल के 7,994 पदों के लिए करीब 3.66 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *