News

Lucknow: एक आम का पेड़ 236 तरह के देता है फल, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा, बैगनपल्ली आदि किस्में एक साथ मिलेंगी

Lucknow में एक बेहद अनोखा आम का पेड़ चर्चा में है, जिस पर करीब 236 किस्म के आम उगाए गए हैं।

इस पेड़ पर दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा और बैगनपल्ली जैसी कई प्रसिद्ध किस्में एक ही पेड़ पर देखने को मिलती हैं।यह कमाल ग्राफ्टिंग तकनीक से संभव हुआ है,

जिसमें अलग-अलग किस्मों की शाखाओं को एक मूल पेड़ से जोड़ दिया जाता है। समय के साथ सभी शाखाएं विकसित होकर

अलग-अलग स्वाद, रंग और आकार के आम देने लगती हैं।इस तरह का पेड़ कृषि वैज्ञानिकों और बागवानी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

खास बात यह है कि एक ही पेड़ पर देश के अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली किस्मों का स्वाद चखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *