शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड: गाजीपुर के विनय ने झारखंड में रची थी हत्या की साजिश, बदलता रहा ठिकाना; अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई ने गाजीपुर निवासी विनय राय उर्फ पमपम को वाराणसी से गिरफ्तार किया है
।जांच एजेंसियों के मुताबिक, विनय ने झारखंड में बैठकर हत्या की साजिश रची थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विनय राय गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र के देवरिया गांव का रहने वाला है। सीबीआई और कोलकाता पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं।
वाराणसी पुलिस लाइन के पास उसे दबोचा गया और कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम उसे पश्चिम बंगाल ले गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार और झारखंड में ट्रांसपोर्ट और कोयला कारोबार से जुड़ा रहा है। सीबीआई का दावा है कि वह हत्या की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था।
इस मामले में यूपी से अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें कथित शूटर राजकुमार सिंह भी शामिल है।
