Railway Bharti : एएलपी भर्ती में बढ़े 1000 पद, मुख्य परीक्षा के लिए अब ज्यादा अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती में 1000 अतिरिक्त पद बढ़ा दिए हैं। पहले कुल 9,970 पद घोषित किए गए थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 10,970 कर दिया गया है। इससे मुख्य परीक्षा (CBT-2) के लिए ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है।
इस भर्ती के तहत अब विभिन्न रेलवे जोनों में रिक्तियों की संख्या संशोधित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT (Aptitude Test), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
मुख्य बातें:
कुल पद: 10,970 (संशोधित)आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन जारीयोग्यता: 10वीं + ITI / डिप्लोमाआयु सीमा: 18 से 30 वर्षचयन प्रक्रिया: CBT-1 → CBT-2 → CBAT → DV → मेडिकल बताया जा रहा है
कि पद बढ़ने से CBT-1 के बाद अधिक उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिससे प्रतियोगियों को राहत मिल सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 तय की गई है।
