News

आज भी झुलसाएगी गर्मी: यूपी के कई जिलों के लिए प्रचंड गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी, जरूरी हो तभी घर से निकलें

उत्तर प्रदेश में आज भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी है। मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, झांसी, आगरा, वाराणसी और आसपास के इलाकों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई जिलों में “सीवियर हीटवेव” यानी अत्यंत प्रचंड लू चलने की आशंका है और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

किन जिलों में ज्यादा खतराप्रयागराजबांदाचित्रकूटकौशांबीफतेहपुरझांसीहमीरपुरमहोबाकानपुरवाराणसीजौनपुरमिर्जापुरइन क्षेत्रों में रेड या ऑरेंज अलर्ट लागू है।

जरूरी सावधानियांबहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलेंलगातार पानी, ORS, नींबू पानी या छाछ लेते रहेंहल्के और सूती कपड़े पहनेंसिर और चेहरे को गमछा/टोपी से ढकें बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी रखेंबंद वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ेंकब मिल सकती है राहत?

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई के आसपास कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *