सीनेट : बीएससी नर्सिंग की हर सीट पर 11 दावेदार
Atal Bihari Vajpayee Medical University की कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) काउंसलिंग में इस बार बीएससी नर्सिंग की सीटों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
उपलब्ध हर सीट पर औसतन 11 अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष करीब 97 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें लगभग 58 हजार काउंसलिंग के लिए पात्र घोषित किए गए थे।
बीएससी नर्सिंग को लेकर छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रशिक्षित नर्सों की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं सीटों की संख्या सीमित होने से मेरिट काफी हाई रहने की संभावना है।
