Delhi:NIA के आरोपपत्र में AI के दुरुपयोग का खुलासा, यूट्यूब-AI से बम बनाना सीखकर लाल किले के पास किया था धमाका
दिल्ली में हुए विस्फोट मामले की जांच में National Investigation Agency (NIA) ने अपने आरोपपत्र में बड़ा खुलासा किया है।
एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने YouTube और AI आधारित टूल्स की मदद से बम बनाने की जानकारी जुटाई थी।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो, चैटबॉट और AI टूल्स से विस्फोटक तैयार करने के तरीके सीखे।
इसके बाद लाल किले के पास धमाका किया गया। NIA का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और AI तकनीक का इस्तेमाल कर कट्टरपंथी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की यह चिंताजनक प्रवृत्ति है।
एजेंसी ने आरोपपत्र में यह भी बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विस्फोटक सामग्री तैयार करने, टाइमिंग सेट करने और लोकेशन चुनने जैसी जानकारी हासिल की।
जांच में मोबाइल, लैपटॉप और ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री से अहम सबूत मिले हैं।यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि अब पारंपरिक प्रशिक्षण शिविरों के बजाय इंटरनेट और AI टूल्स का इस्तेमाल कर लोग खतरनाक गतिविधियों की जानकारी हासिल कर रहे हैं।
NIA फिलहाल पूरे नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।
