Mirzapur News: अपर सांख्यिकी अधिकारी के घर से नकदी, आभूषण समेत 10 लाख की चोरी, आग लगाने का भी प्रयास
मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव में अपर सांख्यिकी अधिकारी के बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और करीब 10 लाख रुपये की नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
वारदात के बाद घर में आग लगाने का भी प्रयास किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि अधिकारी परिवार सहित बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों को संदिग्ध गतिविधि दिखने पर घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में चोरी सुनियोजित लग रही है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है।
