यूपी: प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को लेकर बदले नियम, अब रेलवे-बस स्टेशन से इतने किमी दूरी तक बनेंगे केंद्र
उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों को लेकर नियमों में बदलाव किया है।
अब परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और कोषागार से 30 किलोमीटर की दूरी तक बनाए जा सकेंगे।
पहले यह सीमा 10 किलोमीटर के भीतर रखने की थी। नई व्यवस्था का मकसद बड़ी परीक्षाओं में अधिक केंद्र उपलब्ध कराना और अभ्यर्थियों की सुविधा बढ़ाना बताया जा रहा है।
साथ ही सरकार ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए कई अन्य नियम भी सख्त किए हैं,
जैसे:परीक्षा केंद्रों पर CCTV और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्यकेंद्र चयन डीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगीप्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए अलग-अलग सेट और सख्त निगरानी परीक्षार्थियों की एंट्री AI आधारित फोटो और हस्ताक्षर मिलान से होगीकेंद्रों तक सड़क और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा जरूरी होगी
