News

Mirzapur News: श्री पंचमुखी महादेव का 180 फूलों से शृंगार, भक्तों ने चढ़ाई फ्रूटी

मिर्जापुर के बरियाघाट स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का 180 प्रकार के फूलों से भव्य शृंगार किया गया।

श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। खास बात यह रही कि भक्तों ने भगवान को प्रसाद के रूप में फ्रूटी भी अर्पित की।

मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

श्री पंचमुखी महादेव मंदिर मिर्जापुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में माना जाता है।

यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना बताया जाता है और इसकी स्थापत्य कला तथा पंचमुखी महादेव की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *