News

Mirzapur News: संतो की सुरक्षा की मांग, पारसनाथ दिगंबर जैन सभा का प्रदर्शन

मिर्जापुर में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन सभा और जैन समाज के लोगों ने संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।

प्रदर्शन की वजह मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो जैन साध्वियों — श्रुतमति माता और उपशममति माता — की सड़क हादसे में हुई मौत को बताया गया।

सभा के पदाधिकारियों के अनुसार, 20 मई की सुबह दोनों साध्वियां जंगल की ओर जा रही थीं, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

जैन समाज ने मांग की कि:घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होसंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए

राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाएदोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होसंतों के खिलाफ अपराधों को संवेदनशील श्रेणी में रखा जाए

सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *