आगरा

Amethi News: 17 सड़कों और दो पुलियों का होगा कायाकल्प, तीन लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ:-

अमेठी जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों का अब कायाकल्प होने जा रहा है। तिलोई और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 17 संपर्क मार्गों और दो पुलियों के निर्माण एवं मरम्मत प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत करीब 21.505 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिस पर लगभग 6.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित इस परियोजना से अमेठी जिले के करीब तीन लाख लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। वर्षों से खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के मौसम में एंबुलेंस, स्कूल बस और भारी वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती थी। अब सड़क मरम्मत और पुलियों के चौड़ीकरण से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत संपर्क मार्गों के साथ-साथ संकरी और क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत व चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव मुख्य सड़कों और हाईवे से बेहतर तरीके से हो सकेगा। इससे क्षेत्र में व्यापार, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *