Uncategorized

Hardoi: बसपा नेता के बाद फरार बैंक मैनेजर पीयूष कुमार भी गिरफ्तार, लोन के बदले 45 हजार की मांगी थी रिश्वत

Hardoi News: सीबीआई ने हरदोई रिश्वत कांड में बसपा नेता सुरेश चौधरी के बाद बैंक प्रबंधक पीयूष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने लोन स्वीकृत कराने के बदले 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Hardoi After the BSP leader absconding bank manager Piyush Kumar was also arrested

हरदोई जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन स्वीकृत कराने के नाम पर घूस लेने के मामले में सीबीआई की एसीबी शाखा ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। मंगलवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी हुई थी। अब सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा के फरार प्रबंधक पीयूष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मैनेजर और एजेंट का सांठगांठ उजागर सीबीआई की जांच में यह साफ हुआ है कि लोन पास करने के बदले 45 हजार रुपये की मांग बैंक प्रबंधक पीयूष कुमार ने ही की थी। इसके लिए उन्होंने बैंक के रिकवरी एजेंट और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को बिचौलिए के तौर पर इस्तेमाल किया था। पीड़िता सीमा देवी की गोपनीय शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और इस भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश कर दिया।

ये था पूरा मामला
कछौना निवासी सीमा देवी ने योजना के तहत पांच लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। पत्रावली स्वीकृत होकर जब कछौना शाखा पहुंची, तो बैंक प्रबंधक और सुरेश चौधरी ने मिलकर कमीशन का दबाव बनाया। पीड़िता की हिम्मत ने आज इन दोनों रसूखदारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *