Uncategorized

अखिलेश बोले: युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों पर हो संसद में बहस, विदेश नीति की वजह से बढ़ती जा रही महंगाई

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार की विदेश नीति की वजह से ही महंगाई बढ़ रही है। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग युद्ध क्षेत्र में फंसे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके साथ तमाम बड़े मुद्दे है, जिन पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।अखिलेश ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि इस सरकार ने विदेश नीति को नीलाम कर दिया है। अमेरिका हमारी सरकार को हुकुम दे रहा है। कितने दिन तेल खरीदना है, कहां से खरीदना है, यह भी अमेरिका तय कर रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार युद्ध को लेकर अपनी राय साफ करे। युद्ध प्रभावित देशों में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। नौकरी पेशा, कामकाजी लोग और पर्यटक फंसे है। जो पत्रकार फंसे है, वे कैसे लौटेंगे। इन सबकी सुरक्षित वापसी का प्रश्न है। महंगाई बढ़ती जा रही है। लोगों के सामने संकट की स्थिति है। इन मुद्दों पर चर्चा होनी भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्रिकेट टी-20 विश्वकप पुनः जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।

इटावा लायन सफारी में शावकों का जन्म पर जताई खुशी
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस बड़ी सोच के साथ हमने एशियाई शेरों के लिए इटावा लायन सफारी की शुरुआत की थी, वो सोच फलीभूत हो रही है। यहां एशियाई शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इटावा लायन सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने अपने तीसरे प्रसव में इस बार 4 शावकों को जन्म दिया है।।

One thought on “अखिलेश बोले: युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों पर हो संसद में बहस, विदेश नीति की वजह से बढ़ती जा रही महंगाई

Leave a Reply to Govind Kushwaha Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *