गंगा दशहरा: मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु
गंगा दशहरा के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
दूर-दराज जिलों और अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए घंटों इंतजार करते रहे।गंगा दशहरा के धार्मिक महत्व को देखते हुए भक्तों ने गंगा स्नान कर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर क्षेत्र में “जय मां विंध्यवासिनी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं।
माना जाता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और देवी-देवताओं के दर्शन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है।
इसी आस्था के चलते विंध्याचल में हर साल इस पर्व पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
