नाैतपा : पहले दिन तपा कम…तड़पाया ज्यादा
नौतपा के पहले ही दिन मौसम ने अजीब रंग दिखाए।
दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया, लेकिन शाम होते-होते बदले मौसम ने राहत के साथ परेशानी भी बढ़ा दी।
उमस, बिजली कटौती और गर्म रात ने लोगों को ज्यादा तड़पाया।
कई जिलों में आंधी चली तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, मगर गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
