Uncategorized

Hardoi News: आवास विकास कॉलोनी में 66 लाख से तालाब का होगा सुंदरीकरण

कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:54 PM IST

66 lakh will be spent on beautification of the pond in Awas Vikas Colony.

हरदोई। शहर की आवास विकास कॉलोनी में पार्कों के बाद अब तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। शासन ने शहरों में वातावरण और पर्यावरण को बेहतर बनाए जाने के लिए पार्कों के साथ ही तालाबों के सुंदरीकरण पर ध्यान दिया है। इसी क्रम में आवास विकास कॉलोनी में तालाब का 66 लाख से अधिक रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। वहीं, काम कराने के लिए 33 लाख रुपये भी नगरीय निकाय को दे दिए हैं।

पर्यावरण के साथ ही जल संरक्षण और लोगों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवास विकास कॉलोनी स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। काम कराने के लिए शासन ने 66,93,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। काम कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद हरदोई को सौंपी गई है। नगर पालिका ने काम कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी है।तालाब के सुंदरीकरण से कॉलोनीवासियों को पार्कों के साथ ही स्वच्छ वातावरण और बेहतर माहौल मिलेगा। तालाब के किनारे हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण भी होगा और लोगों को टहलने के लिए पाथवे भी मिल जाएगा।

शासन ने आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क के समीप ही तालाब के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृति दे दी है। काम कराने के लिए रुपये भी दिए जाने की जानकारी है। प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। काम गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में कराए जाने का प्रयास रहेगा। -रामेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका हरदोई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *