कानपुर

Kanpur News: सऊदी अरब में नौकरी का मौका, रोजगार संगम पोर्टल पर करें आवेदन

कानपुर। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मिशन के तहत प्रदेश के कुशल युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रोजगार संगम पोर्टल पर सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

24 से 48 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, सीएस वेल्डर, पाइप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल हेल्पर जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है।

चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 50 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

संबंधित ट्रेड में तीन से पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय संपर्क में किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *