News

Noida News: जिला सेवायोजन विभाग ने मांगे आवेदन

ग्रेटर नोएडा। जिले के युवाओं के पास सऊदी अरब में रोजगार पाने का मौका है। जिला सेवायोजन विभाग ने से आवेदन मांगे हैं।

उनका तीन साल तक सऊदी अरब में काम करने का मौका मिलेगा। इसके बदले में एक लाख रुपये तक वेतन भी होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, पाइप फैब्रिकेटर, नर्स, सहायक नर्स समेत विभिन्न पदों पर श्रमिकों की जरूरत है।

पात्रता में उम्र 25 से 45 वर्ष और कम से कम 03 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना जरूरी है। अगर किसी को वहां पर नौकरी करनी है तो विभाग के पोर्टल ROJGAR SANGAM.UP.GOV.IN पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *