लखनऊ

Lucknow: इंस्टाग्राम पर हुआ दोस्त से झगड़ा, गुस्से में छलांग लगाक नहर में कूदी; बहती मिली लाश

Lucknow: Argument with friend on Instagram leads to tragedy; woman jumps into canal in a fit of rage; body rec

कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी अंजलि (19) का बृहस्पतिवार दोपहर इंस्टाग्राम दोस्त से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद अंजलि वीआईपी रोड स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी। साथ मौजूद युवक उसका मोबाइल लेकर भाग गया।

आशियाना पुलिस ने अंजलि को नहर से निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने खुलकर कोई आरोप नहीं लगाया है, पर कृष्णानगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से सीतापुर के सकरन तारपार गांव निवासी अंजलि दूसरों के घर में काम करती है। पति मौजी लाल ने बताया कि बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से गोमतीनगर निवासी एक युवक से हुई थी।

बृहस्पतिवार सुबह बेटी युवक के साथ काम के सिलसिले में प्रयागराज जाने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वीआईपी रोड के पास अंजलि का युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अंजलि ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। अंजलि को नहर में कूदता देख साथ में मौजूद युवक उसका मोबाइल फोन लेकर भाग निकला।विज्ञापन

पुलिस ने नहर से निकाला, तब चल रही थी सांस

लोगों ने युवती को नहर में कूदते देख सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। कुछ ही देर में आशियाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने अंजलि को नहर से बाहर निकलवाया। उस वक्त उसकी सांस चल रही थी।

पुलिस ने उसको लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अंजलि की मौत हो गई। खबर पाकर अंजलि के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही है जांच

शुक्रवार सुबह घटना की सूचना कृष्णानगर पुलिस को मिली तो पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर को अंजलि का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक न तो कोई आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *