लखनऊ

UP: लखनऊ में फिल्मी अंदाज में पत्नी का मर्डर, फिर खुद रोते हुए थाने पहुंचा; ई-रिक्शे से ठिकाने लगाई लाश

UP: Wife Murdered in 'Filmy' Style in Lucknow; Husband Then Arrives at Police Station Weeping—Body Disposed of

चिनहट के रामलीला मैदान निवासी सब्जी विक्रेता अल्ताफ ने फिल्मी अंदाज ने पत्नी यासमीन की हत्या कर और फिर उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुए मायके वालों और पुलिस को खूब गुमराह किया। कभी पत्नी के अकेले भागने तो कभी प्रेमी के साथ भागने की कहानी बताता रहा।

कई घंटे की पूछताछ के बाद वह पुलिस के सामने टूट गया और पत्नी की हत्या की बात कबूल ली।

प्लास्टिक के बोर में शव को बाहर कर नहर किनारे फेंका

पूछताछ में आरोपी अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि पत्नी के एक रिश्तेदार से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। 13 मई की शाम को भी झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन

इसके बाद देर रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और रात करीब दो बजे के आसपास अल्ताफ ने पत्नी यासमीन की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक प्लास्टिक के बोरे में भरा और ई-रिक्शे पर रखकर बीबीडी स्थित इंदिरा नहर के पास लेकर पहुंचा। 

ई-रिक्शे से शव से भरा बोरा उतारने के बाद आरोपी ने ई रिक्शा चालक को भेज दिया और फिर कुछ देर के बाद शव को नहर किनारे झाड़ियों के बीच छिपा दिया।

छह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज, आरोपी पति गिरफ्तार

इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अल्ताफ की निशानदेही पर यासमीन का शव बरामद किया। छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। 

यासमीन के पिता सईद की तहरीर पर अल्ताफ, उसकी मां, बहन सना, भाई रहमान, भाभी रूबीना और रिश्तेदार अरशद के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

पिता का आरोप हत्या करने की दे चुका था धमकी

यासमीन के पिता सईद का आरोप है कि दामाद नशे का आदी है। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक जमीन बेचकर उसको कारोबार के लिए पांच लाख रुपये भी दिए थे।  इसके बाद भी वह उसने रुपये की मांग करता रहता था और मांग पूरी न होने पर बेटी यासमीन की हत्या करने की धमकी देता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अल्ताफ के खिलाफ पहले से चिनहट थाने में चोरी के दो और गाजीपुर थाने में लूट का एक मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *