लखनऊ

IPL: घर पर रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी लखनऊ सुपरजायंट्स, प्लेऑफ के लिए चेन्नई का जीतना जरूरी; धोनी पर संशय कायम

IPL: Lucknow Super Giants look to improve home record; victory crucial for Chennai's playoff hopes; uncertaint

मौजूदा आईपीएल सत्र में लगातार चार मुकाबले हारने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली लखनऊ सुपरजांट्स का लक्ष्य इकाना स्टेडियम में अपना प्रदर्शन सुधारने का होगा।

इकाना में खेले गए पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ यहां जीत दर्ज करने के बाद टीम का उत्साह बढ़ा है।

ऐसे में लखनऊ की टीम इकाना स्टेडियम में होने वाले अगले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके ट्रैक रिकॉर्ड को बेहतर करने का प्रयास करेगी। 

टीम को पहले शुक्रवार को चेन्नई का सामना करना है और इसके बाद 23 मई को टीम की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। जब एलएसजी की टीम घरेलू मैदान में लगातार हार रही थी तब टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इकाना की पिच की तुलना पर्थ की शानदार विकेट से करते हुए कहा कि उनके खिलाड़ी यहां के उछाल भरी विकेट से तालमेल नहीं बैठा सके।

इस कारण टीम को यहां अधिकतर मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बंगलूरू के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाज यहां के विकेट को पढ़ने में सफल रहे, जिसकी बदौलत टीम के खाते में पहली जीत दर्ज हुई।

अंतिम एकादश में हो सकता है बदलाव
प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी एलएसजी की टीम अब बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहेगी।

इसके लिए टीम प्रबंधन आने वाले मुकाबलों में बदलाव कर सकता है ताकि अगले साल होने वाले सत्र की तैयारी अभी से की जा सके। इन खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर का नाम सबसे आगे हैं, जो तेज गेंदबाजी के अलावा उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। टीम के गेंदबाजी कोच लांस क्लूजनर भी अर्जुन की गेंदबाजी से प्रभावित हैं। 

ऐसे में उन्हें चेन्नई के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम के एक और पेसर और लखनवी तेज गेंदबाज नमन तिवारी का नाम भी लिया जा रहा है। यूपी टी-20 लीग में अपनी तेजी और स्विंग से प्रभावित करने वाले 20 साल के तेज गेंदबाज अंडर-19 विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

एलएसजी में आने से पहले नमन नेट्स बॉलर के रूप में काफी समय से जुड़े हुए हैं। इसके बाद मिनी ऑक्शन में एलएसजी प्रबंधन ने उन्हें एक करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

लखनऊ पर जीत से प्लेऑफ की दावेदारी ठोकेगा चेन्नई

लगातार तीन हार से सीजन की शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में शानदार वापसी की और प्लेऑफ की होड़ में शामिल हो गई है। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में टीम एक और जीत के साथ अपनी दावेदारी को और पुख्ता करना चाहेगी।

दूसरी ओर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर फिसल चुकी लखनऊ सुपरजायंट्स की नजर पिछली हार से हिसाब चुकाने पर होगी।

एकजुट प्रदर्शन के दम पर चेन्नई की वापसी

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई की टीम ने लड़ने का मद्दा दिखाया है। खासतौर पर टी-20 विश्वकप में भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन (11 मैच में 53.75 की औसत से 430 रन) की अगुवाई में टीम ने जबर्दस्त वापसी करके प्लेऑफ का दावा ठोक दिया है। 

लखनऊ के खिलाफ पिछले मुकाबले में महज 13 गेंदों पर पचासा जड़ने वाले विस्फोटक बल्लेबाज उर्विल पटेल भी अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। अंशुल काम्बोज (11 मैच में 19 विकेट) और जेमी ओवरटन (10 मैच में 14) की जोड़ी ने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया है। फिनिशर के रूप में शिवम दुबे से टीम प्रबंधन को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *