कानपुर

Fatehpur: स्कूल का एग्रीमेंट खत्म होते ही बाहर फिंकवाया फर्नीचर, चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठे रहे मासूम

Fatehpur As School Agreement Expires Furniture Thrown Out Innocent Children Left Sitting on the Road

फतेहपुर जिले के किशनपुर में शनिवार को एक निजी स्कूल का अनुबंध समाप्त होने के बाद अव्यवस्था का माहौल बन गया। सुबह जब बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो भवन के बाहर स्कूल का फर्नीचर रखा मिला।

कक्षाओं का संचालन बंद होने से बच्चों को सड़क किनारे बैठाना पड़ा। तेज धूप के बीच कई छोटे बच्चे जमीन पर बैठे नजर आए, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है।

किशनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट विद्यालय का 11 माह का एग्रीमेंट समाप्त होते ही मकान मालिक ने स्कूल का फर्नीचर, कुर्सियां बाहर फेक कर मेन गेट में ताला लगा लिया।

स्कूल पढ़ने आए बच्चे और स्कूल का स्टाफ चिलचिलाती धूप में स्कूल के बाहर बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों से बच्चों को वापस घर भेजने की बात कही।

15 मई को एग्रीमेंट खत्म हो गया था
उधर, प्रबंधक शिव सिंह और मकान मालिक सैंकी अग्रवाल को पुलिस ने थाने में बुलाकर मामले की जानकारी ली है। सैंकी अग्रवाल ने बताया कि 15 मई को एग्रीमेंट खत्म हो गया था।

इस वजह से सामान रख दिया। वहीं, शिक्षक कुछ बच्चों को लेकर थाने पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी,

ताकि बच्चों को सड़क और धूप में बैठने जैसी स्थिति का सामना न करना पड़ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *