कानपुर

Kanpur: घाटमपुर में देर रात चला सघन चेकिंग अभियान, 17 वाहन सीज और 74 का किया चालान, 4.48 लाख का जुर्माना वसूला

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा कुल 91 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से सात वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, परमिट, लाइसेंस और प्रेशर हॉर्न संबंधी अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं, पुलिस विभाग द्वारा 17 वाहन सीज किए गए और 74 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल और अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं।

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *