कानपुर

Orai Accident: पेड़ से टकराकर खाई में पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत और दो गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Orai Accident Speeding Car Crashes into Tree and Plunges into Ravine Two Youths Dead Two Critically Injured

उरई में शुक्रवार देर रात औरैया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार लग्जरी कार जालौन-औरैया मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई।

कन्हैयालाल स्कूल के आगे पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई,

जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे चारों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल जालौन अस्पताल भेजा गया,

जहां चिकित्सकों ने शोएब निवासी कुडेसरा थाना चरथाबल जिला मुज्जफरनगर (बिहार) और इस्माइल शेख निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया।

घायल हादसे के बाद बोलने की स्थिति में नहीं थे

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल आरिफ अली निवासी ग्राम सिकरी थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर और इरशाद निवासी ग्राम पीरू थाना अचपुरा जिला औरंगाबाद बिहार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि दोनों घायल हादसे के बाद बोलने की स्थिति में नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *