पुनर्वास विवि : परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन आज से
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन आज 20 मई से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तय की गई है।
मुख्य बातें:
कुल 1077 सीटों पर प्रवेश होंगे।प्रवेश CUET-PG और नॉन-CUET दोनों माध्यमों से किए जाएंगे।MBA में सबसे अधिक 132 सीटें उपलब्ध हैं।
MA, MSc, MCom, MCA, MSW, LLM, MTech, BEd विशेष शिक्षा समेत कई पाठ्यक्रमों में आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन शुल्क:दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹100अन्य अभ्यर्थी: ₹200
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8887222060 और ईमेल admission@dsmnru.ac.in जारी किया गया है।
