Lucknow News: बीबीएयू में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरूLucknow Bureau
Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (बीबीएयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय कर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया CUET स्कोर के आधार पर की जाएगी।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पीजी कार्यक्रमों के लिए अलग से काउंसलिंग और मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।
बीबीएयू ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आरक्षण नियम और प्रवेश नीति को ध्यान से पढ़ लें।
विश्वविद्यालय की ओर से UG एवं Diploma तथा PG कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग सूचना पुस्तिका और रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
