यूपी: राज्य कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, डीए की बढ़ोत्तरी के बाद इतना होगा वेतन; 16 लाख कर्मचारियों को लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी कर दी है। अब डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है। इस फैसले का लाभ करीब 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।
बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा और इसका असर मई/जून की सैलरी में दिखाई देगा।
उदाहरण के तौर पर:यदि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹30,000 है:
पहले 58% डीए = ₹17,400
अब 60% डीए = ₹18,000
यानी हर महीने ₹600 ज्यादा मिलेंगे।बेसिक वेतन ₹50,000 होने पर:
पहले डीए = ₹29,000
अब डीए = ₹30,000
यानी ₹1,000 मासिक बढ़ोतरी होगी।
डीए की गणना समझने के लिए:
सरकार के आदेश के मुताबिक जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का एरियर नकद नहीं दिया जाएगा, बल्कि इसे जीपीएफ/एनपीएस खाते में जमा किया जाएगा।
इस फैसले को बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत देने वाला बड़ा कदम माना जा रहा है।
