Ballia News: रंजिश को लेकर मारपीट, पड़ोसी ने युवक को मारी गोली; इस गांव में पहुंची पुलिस फोर्स
Ballia के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया,
जिसके चलते भारी पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है।जानकारी के मुताबिक, कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हुई और इसी दौरान आरोपी ने युवक पर फायरिंग कर दी।
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
