Uncategorized

Bihar: शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका और पुलिस, दूल्हा भागा, वरमाला से पहले खुला बड़ा राज

Bihar News: दरभंगा के असथूआ गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के भाई ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसे बचाने गया एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

young man stabbed to death brother upset Sister marriage love affair  three arrested

मृतक की पत्नी – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के असथूआ गांव में बीती रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक चाकू लगने से घायल हो गया। घायल को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक शंकर ठाकुर ने करीब 20 दिन पहले गांव की एक लड़की के साथ कोलकाता में प्रेम विवाह किया था। एक सप्ताह पहले प्रेमी-प्रेमिका से पति-पत्नी बने दोनों अपने गांव लौटे थे।

मूर्ति विसर्जन के दौरान साले ने जीजा को मारा चाकू
शनिवार की रात चैती दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़की के भाई आलोक राय ने शंकर ठाकुर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसे बचाने गए भतीजे शिवम को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया, जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोपी और परिजन गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आलोक राय, उसके पिता और मां को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी सदर-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह से नाराज थे परिजन
बताया जाता है कि असथूआ गांव में प्रेमी शंकर ठाकुर और प्रेमिका गायत्री का घर आमने-सामने है। दोनों के बीच बातचीत के दौरान प्रेम संबंध स्थापित हुआ। शंकर कोलकाता में कैब ड्राइवर का काम करता था, जबकि गायत्री गांव में जीविका समूह से जुड़ी हुई थी। दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिसके कारण उनके विवाह में परेशानी आ रही थी और लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे।

20 दिन पहले कोलकाता चली गई थी युवती
करीब 20 दिन पहले लड़की घर से भागकर कोलकाता चली गई, जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। इससे लड़की के परिवार में नाराजगी और बढ़ गई। करीब एक सप्ताह पहले दोनों शादी के बाद अपने गांव असथूआ लौटे थे। चैती नवरात्र के दौरान प्रतिमा विसर्जन के समय बीती रात लड़की के भाई ने शंकर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया शिवम भी घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *