हरदोई

Hardoi: भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का तंज- कहीं बिना सोने के जेवर मेरे बेटे की बारात वापस न कर दी जाए

बेवाक टिप्पणी के जरिए कई बार अपनी ही सरकार पर तंज कसने वाले गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश मंगलवार को फिर चर्चा में आ गए। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील पर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर श्याम प्रकाश चर्चा में हैं।

अपने बेटे की दिसंबर में होने वाली शादी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए श्याम प्रकाश ने लिखा है कि कहीं बिना सोने के जेवर बारात वापस न कर दी जाए।

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपनी मुखरता के लिए अलग पहचान रखते हैं। उनके क्षेत्र में लोकप्रियता की एक बड़ी बजह भी यही मानी जाती है।

मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर सोशल मीडिया पर अपील करदी। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना मंगलसूत्र और सोने के गहने ले जाए क्या कोई हिंदू विवाह हो जाएगा।

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि मेरे बेटे की शादी भी दिसंबर में है। इसलिए मुझे चिंता है कि कहीं बिना सोने के जेवर बरात न वापस कर दी जाए, जोकि अक्सर होता भी है।

उन्होंने सुझाव भी किया है कि एक साल तक के लिए सभी विवाह ही रोक दिए जाएं। इसे उन्होंने विकल्प बताते हुए प्रश्नवाचक चिंह भी बनाया है। इस सबसे इतर उन्होंने यह भी लिखा है कि मोदी जी के आवाहन पर वह खुद भी इलेक्टि्रक वाहन लेने पर विचार कर रहे हैं।

और फिर डिलीट कर दी पोस्ट

विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी पोस्ट में भक्त शब्द का इस्तेमाल किया था। माना जा रहा है कि यह शब्द उन्होंने नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन करने वाले लोगों के लिए इस्तेमाल किया। मामला तूल पकड़ा, तो कुछ देर बाद विधायक ने अपनी पोस्ट डिलीट करदी, हालांकि तब तक यह वायरल हो चुकी थी।

शादी विवाद के अलावा सोना खरीदने पर लगे रोक

विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि वह यह कहना चाहते थे कि सोना और जेवर खरीदने के लिए सब पर रोक न लगे। शादी विवाह में सोना खरीदने की छूट रहे और बाकी सब पर पाबंदी लगा दी जाए। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी की मंशा सकारात्मक थी, लेकिन इसे गलत ढंग से समझा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *