News

Hardoi News: अखिलेश ने गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Akhilesh raises questions on the quality of Ganga Expressway

विज्ञापन

हरदोई। शहर आए अखिलेश यादव ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर कहा कि जानबूझकर इसी एक्सप्रेसवे से आए हैं। इससे कम से कम सपा सरकार में बने एक्सप्रेसवे और इस एक्सप्रेसवे की तुलना हो जाएगी। कहा कि अब तो पत्रकार साथी भी दोनों एक्सप्रेसवे पर चल लिए होंगे। सपा सरकार में बने एक्सप्रेसवे की राइडिंग क्वालिटी अच्छी है। यह भी कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो टोल फ्री किए जाने पर विचार किया जाएगा।

कहा कि खुशी है कि समाजवादियों से एक्सप्रेसवे बनाना सीख रहे हैं लेकिन अभी भी बनवा नहीं पा रहे हैं। 2016 में ही सड़क पर हवाई जहाज उतार दिए थे और यह सरकार अब इसकी प्रैक्टिस कर रही है। गंगा एक्सप्रेसवे का नाम लिए बिना कहा कि यह एक्सप्रेसवे ऐसा है कि पेट पानी छलक जाए और पीठ में दर्द आ जाए। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन को लेकर भी अखिलेश यादव ने निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि सपा सरकार में जो एक्सप्रेसवे बना उसकी सर्विस लेन इतनी अच्छी है कि दो ट्रैक्टर एक साथ पास हो सकते हैं। इस एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन ऐसी है कि मोटर साइकिल ही निकल सकती है। सवाल उठाया कि बताओ किसानों को सुविधा नहीं देंगे क्या। किसानों के लिए सपा ने मंडियां बनाई थीं लेकिन यहां मंडी कहां है।
विज्ञापन

विकास कार्याें के सवाल पर बोेले अखिलेश, दूर न जाओ संडीला ही देख लो

मल्लावां के श्यामपुर में बुधवार को हुई प्रधानमंत्री की जनसभा में सपा सरकार में विकास कार्य न होने के आरोप पर अखिलेश यादव ने खुलकर जवाब दिया। कहा कि दूर जाने की जरूरत नहीं है। हरदोई के संडीला में ही देख लें। यहां औद्योगिक क्षेत्र सपा सरकार में विकसित हुआ। फर्टिलाइजर उत्पादन से लेकर रिवॉल्वर और पेप्सिको कारखाने का जिक्र भी सपा मुखिया ने किया। सपा पर जातिवाद के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने सरकार को ही जातिवादी बताया। कहा कि अफसरों की तैनाती पूरे प्रदेश की न निकालो, सिर्फ हरदोई की ही निकाल लो, पता चल जाएगा कि पिछले नौ साल में जातिवादी कौन कर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *