Kanpur: महापौर प्रमिला पांडेय ने छोड़ी अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी, PM के आह्वान पर ईंधन बचत की मुहिम, दिए ये निर्देश

देशहित में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बचत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का कानपुर में बड़ा असर देखने को मिला है। महापौर प्रमिला पांडेय ने प्रतीकात्मक और व्यावहारिक कदम उठाते हुए अपना सरकारी एस्कॉर्ट वाहन छोड़ दिया है।
उन्होंने न केवल खुद इसे लागू किया, बल्कि नगर निगम के अधिकारियों और शहरवासियों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की है।
महापौर ने नगर आयुक्त को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि सरकारी और आउटसोर्सिंग पर चल रहे वाहनों का तत्काल परीक्षण किया जाए। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सरकारी वाहनों का प्रयोग करें। जहां भी मेट्रो, बस या टेम्पो की सुविधा उपलब्ध है।
नागरिकों से भावुक अपील
वहां अधिकारी और कर्मचारी अपने तैनाती स्थल तक आने-जाने के लिए इन्हीं सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें। महापौर प्रमिला पांडेय ने कानपुर के आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे देशहित में पेट्रोल और डीजल की बचत करें।
उन्होंने कहा कि ईंधन की छोटी सी बचत भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए बड़ा योगदान साबित होगी।