News

UP: एस्केलेटर से लेकर एसी लाउंज तक, राजा की मंडी स्टेशन पर होगीं एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं; जल्द शुरू होगा काम

आगरा का राजा की मंडी रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत 21.4 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं में बदला जाएगा। यहां एस्केलेटर, एसी वेटिंग रूम और नया फुट ओवर ब्रिज बनाकर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

Rajamandi Railway Station to Get Airport-Like Facilities Under 21.4 Crore Redevelopment Plan

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीविज्ञापन

विस्तार

 राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसके पुनर्विकास पर 21.4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्टेशन पर नई बेंच लगाई जाएंगी, वहीं सीढि़यों की जगह एस्केलेटर लगाया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। एसी वेटिंग रूम, वेटिंग हॉल और एग्जीक्यूटिव लाउंज तैयार किया जा रहा है। इससे यात्रियों के लिए इंतजार करना आसान होगा।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत राजामंडी स्टेशन पर नए भवनों के निर्माण और पुराने ढांचे के सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। लगभग 1035 वर्गमीटर क्षेत्र में नया स्टेशन भवन विकसित किया जा रहा है। दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं, वहीं यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 12 मीटर चौड़ा एक नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।विज्ञापन

प्लेटफॉर्म की सरफेसिंग का कार्य किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में 300 वर्गमीटर क्षेत्र में सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जा रहा है। स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्टोन जाली वर्क और कला-संस्कृति आधारित सजावट भी कराई जाएगी। दूसरे ओर के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा।

https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1WiJLsz#mute=-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *