NewsUncategorized

UP: जमीन की जिद से जिंदगियां जमींदोज, लालच में भूल गया रिश्तों की मर्यादा; बड़े बेटे ने भाई और मां को मार डाला

Banda murder case Elder Son Shoots Mother and Brother in Banda Over Property  Up Crime News

बांदा में जमीन की बेइंतहा जिद ने रिश्तों का खून कर दिया। 12 बीघे के लिए शुरू हुई लड़ाई ने मां, भाई का भी लिहाज नहीं रखा। बबेरू कस्बे में रविवार सुबह ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। बड़े बेटे के बंदूक से जब गोली चली तो कई जिंदगियां जमींदोज हो गईं। कई सपने तहस-नहस हो गए।

परिवार में जमीन के लिए लंबे – समय से अंदरूनी तनाव चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन माह पहले पिता जगदीश ने परिवार की एक जमीन करीब 80 लाख रुपये में बेची थी। इस रकम को चारों बेटों में बराबर बांटते हुए प्रत्येक को 20-20 लाख रुपये दिए गए थे।

इसके बावजूद बड़े बेटे राजकिशोर की नजर बड़े बाबा की 12 बीघा जमीन पर बनी रही। बताया जा रहा है कि वह उस जमीन पर अकेले कब्जा चाहता था। इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था, जिसने खूनी रूप ले लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *