Uncategorized

UP: 12 मिनट में दो बार दिखी कार से खुला राज, 100 KM दूर से ले गए शव, राखी और विक्रांत हत्याकांड में नया अपडेट

सार

डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप हत्याकांड की जांच में सामने आया कि पूरे घटनाक्रम का सूत्रधार भाजपा नेता सुधारस चौहान है, जिसने पहले राखी के साथ मिलकर विक्रांत की हत्या की और फिर राखी को रास्ते से हटाया। दोनों हत्याकांड के बाद सुधारस इस बात से बिल्कुल निश्चित था कि अब पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकती। 

Mystery Solved as Car Spotted Twice Within 12 Minutes New Update in Rakhi and Vikrant saharanpur Murder Case

Saharanpur Double Murder – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर में डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप हत्याकांड के राज नहर और रजबहे में दफन हो चुके थे। न दोनों की पहचान हो पा रही थी और न ही कोई ऐसा सबूत जिससे कातिलों तक पहुंचा जा सके, लेकिन 12 मिनट के अंदर सीसीटीवी कैमरे में दो बार कैद हुई सफेद नेक्सान कार से कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस कार मालिक कपिल चौहान तक पहुंची, जिससे पूछताछ की गई तो दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठ गया।

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 17 अप्रैल को बड़गांव में विक्रांत का शव नहर में मिला था, जिसकी तीन गोली मारकर हत्या की गई थी। हालांकि शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद 27 अप्रैल को नौगांवा के पास रजबहे में मिला था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *