News

UP News: इस जिले में तापमान 40 डिग्री के पार, शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

New guidelines issued for schools in view of the scorching heat and heat wave in Bareilly

बरेली जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों में बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए तत्काल पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बीएसए ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि स्कूलों में पीने के शुद्ध पानी और छाया की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। विशेष रूप से जिन स्कूलों में आरओ सिस्टम लगे हैं, उन्हें तत्काल क्रियाशील करने और जहां नहीं हैं वहां वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।विज्ञापन

मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष नजर 
बढ़ती तपिश को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव की संभावना जताई गई है ताकि बच्चे दोपहर की कड़ी धूप से बच सकें। कक्षाओं के भीतर बच्चों को राहत देने के लिए पंखों और कूलर की स्थिति सुधारने तथा उन्हें सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन को सौंपी गई है। इसके अलावा, मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने को कहा गया है ताकि गर्मी के मौसम में भोजन के कारण बच्चों की सेहत न बिगड़े।विज्ञापन

आउटडोर गतिविधियों पर रोक 
छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने आउटडोर शारीरिक गतिविधियों और खेलों पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही, स्कूलों की छतों पर सफेद पेंट कराने और हीट रेजिलिएंट बिल्डिंग मटेरियल के उपयोग का सुझाव दिया गया है ताकि कमरों के भीतर का तापमान कम रहे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं ताकि नौनिहालों को इस जानलेवा गर्मी से सुरक्षित रखा जा सके।विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *