Varanasi News: काशी में साल में पहली बार दो दिन लू का रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच Varanasi में साल में पहली बार लगातार दो दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार 21 और 22 मई को काशी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में “सीवियर हीट वेव” की स्थिति बनी रहेगी।
वाराणसी में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि रात में भी गर्म हवाओं और उमस से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने “वॉर्म नाइट” की चेतावनी भी जारी की है,
यानी रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने, लगातार पानी पीने और धूप में काम करने से बचने की सलाह दी है।
बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। इधर Shri Kashi Vishwanath Dham में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर में ORS, ग्लूकोज, ठंडे पानी, जूट मैट, शेड और मिस्ट फैन लगाए गए हैं ताकि दर्शन करने आने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
